Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज के पंचदेवरी में पानी भरे गड्ढे में मिला युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस

परवेज़ अख्तर/सिवान/गोपालगंज:- जिले के कटेया थाना क्षेत्र के भोरे मिश्रौली पथ पर गुरूवार को पंचदेवरी गांव के मुख्य सड़क से पूरब एक प्रइवेट कंपनी के टॉवर से 20 मिटर उत्तर एक झाड़ीनुमा गढ्ढे में एक युवक का शव पाया गया। मृत युवक की पहचान कुचायकोट थाना के बेलवानवां गांव निवासी राजकुमार प्रसाद कुशवाहा का बेटा मंतोष कुमार 19 वर्ष बताया गया है। सुचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पंचदेवरी पिकेट प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। बताया जाता है कि चार साल से युवक बीमार चल रहा था।

इसी क्रम में गत रविवार को उसके परिनज झाड़-फूंक कराने के लिए पंचदेवरी गांव में एक तांत्रिक सोखा के पास लेकर आए। उसी दिन रात में खाना खाकर वह अपने मां सुनीता देवी के पास सोया हुआ था। सोमवार की अहले सुबह वह उठकर भाग गया। सुबह में जब वह बिस्तर पर नहीं दिखा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बहुत देर खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला। गुरूवार की अहले सुबह उसका शव भोरे मिश्रौली पथ पर पंचदेवरी गांव के मुख्य सड़क से पूरब एक  कंपनी के टॉवर से 20 मिटर उत्तर एक7 झाड़ीनुमा गढ्ढे में पाया गया। बताया जाता है कि पंचदेवरी गांव की एक महिला शौच करने के लिए झाड़ी में गई थी। झाड़ी से सटे गढ़्ढे से अत्यधिक बदबू उसे बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने झाड़ी हटाकर देखा। उसके बाद उसने अपने परिजनों से कहा। जिसके बाद धीरे धीरे लोगों की भीड़ जूट गई। गांव वालों ने पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम  के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

कहते है अधिकारी

पंचदेवरी गांव में मिले युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृत युवक की पहचान कुचायाकोट थाना के बेलवानवां गांव के राजकुमार प्रसाद कुशवाहा के बेटे मंतोष के रूप में की गई है। परिजनों ने कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है।

सुनील कुमार, पिकेट प्रभारी पंचदेवरी

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024