Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

छितौली गांव से 9 दिन से लापता युवक का शव गांव के ही कुएं से हुई बरामद

परिजनों ने लिखित आवेदन देकर पहले ही जताई थी हत्या कि आशंका

परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के छितौली गांव के रहने वाले शिवजी बीन के 8 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार पिछले 15 तारीख से लापता हो गया था. काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने स्थानीय थाना में इसकी शिकायत की थी और लिखित आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से अपने लापता बच्चे को ढूंढने के लिए गुहार लगाई थी.लेकिन  दोपहर छितौली गांव में ग्रामीणों ने देखा कि एक कुएं में किसी लापता बच्चे की शव तैर रहा हैं.यह खबर तेजी से फैलने लगी. ग्रामीणों ने जब उस शव को बाहर निकाला तो उस युवक की पहचान छितौली गांव निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई.

इस घटना की खबर ग्रामीणों ने स्थानीय थाना को दिया.घटना की खबर सुनते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिवान सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और घटना की जांच में जुट गई.इस खबर को सुनते ही गांव में सनसनी फैल गई.तरह-तरह के लोगों के द्वारा चर्चाएं होने लगी.तो वही परिजनों जब इस घटना की जानकारी मिली तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026