छपरा

चोरी के आरोप में गांव वालों ने दो को पकड़ पुलिस को सौपा, परिजनों का आरोप युवक निर्दोष

छपरा: जिले के मशरख थाना क्षेत्र अरना दक्षिण टोला गांव में मंगलवार की सुबह पानी के मोटर‌ और मोबाइल चोरी की घटना में गांव के लोगों ने सुबह में दो युवकों पकड़ थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मामला है कि अरना गांव के विश्वनाथ सिंह का मोबाईल, शैलेश सिंह और विरेन्द्र सिंह का पानी का मोटर चोरी कर ली गई।सुबह में गांव वालों की सहयोग से शक के आधार पर गांव के दो युवक आकाश सिंह और रिषीकेश सिंह फोन कर बुलाकर पकड़ लिया। वे अपने मामा के यहां डुमरसन से आया और उसे पकड़ थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

वही मामले में पकड़ें गये युवकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के ही दबंग प्रवृति के लोगों ने युवकों को दबंगई से फोन कर बुलाकर मारपीट की गई और चोरी का आरोप लगाया गया। मामले में युवकों के परिजन अरना गांव निवासी हरिकिशोर सिंह ने बताया कि शक के आधार पर लड़कों को मोबाईल पर फोन करके बुलाकर शैलेश सिंह के दरवाजे पर आधा दर्जन लोगों के साथ मारपीट करने लगें जिस बचाने जाने के दौरान मारपीट की गई जिसमें मैं भी घायल हो गया। साथ ही जबरन कब्जा में रखें युवक के साथ मारपीट कर थाना पुलिस को सौप दिया जाएगा।मामले में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026