Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जामो में बाढ़ के पानी में डूबे वृद्ध का शव बरामद

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जामो थाना के डुमरा चंवर में मंगलवार को साइकिल से बाजार जाने के दौरान बाढ़ के पानी में डूबे वृद्ध धर्मनाथ सिंह का शव बुधवार को घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर झाड़ी से बरामद किया गया। उनका शव पानी में बहकर झाड़ी में फंस गया था। इसके पूर्व एनडीआरएफ की टीम मंगलवार को काफी खोजबीन की थी, लेकिन शव बरामद नहीं कर सकी। अंधेरा होने के कारण वह लौट आई थी। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह मछुआरों ने धर्मनाथ सिंह का गांव के ही झाड़ी में फंसा हुआ देखा और शव को बाहर निकाल इसकी सूचना स्वजन एवं जामो थाने को दी।

घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए। जामो थानाध्यक्ष सूरज कुमार और सीओ अजय कुमार ठाकुर पहुंच मामले का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि मृतक के स्वजनों को आपदा राहत के तहत मुआवजा दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। मृतक को चारों पुत्र सुनील सिंह, मनोज सिंह, मंटू सिंह एवं पंकज सिंह समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024