परवेज़ अख्तर/सिवान:
रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा बुधवार को ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच मास्क और फेस शील्ड का वितरण किया गया। ट्रैफिक प्रभारी शाहजहां खान की उपस्थिति में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रत्नेश प्रसाद सिंह तथा प्रबंध समिति के सदस्य राजीव रंजन राजू के नेतृत्व में वितरण किया गया। सचिव ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के जवान हर मौसम में लगातार अपनी नि:स्वार्थ सेवा देते हैं। इसके अलावा प्रदूषण की मार अलग से झेलते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान जब हम अपने घरों में आराम कर रहे थे पुलिस सड़कों पर हमारी सुरक्षा हेतु अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही थी। ट्रैफिक प्रभारी खान ने रेडक्रॉस को इस कार्य के लिए धन्यवाद एवं साधुवाद दिया। इस अवसर पर समाजसेवी विनोद कुमार,मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार राजू समेत रेड क्रॉस कर्मी वीरेंद्र पांडेय उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…