पचरुखी में मिले युवक के शव की नहीं हुई पहचान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाने के ढेबर चंवर से रविवार को बरामद युवक के शव की पहचान पुलिस के लाख कोशिश के बाद भी अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस मृत युवक की पहचान के लिए हर सम्भव कोशिश में जुटी है, ताकि युवक की हत्या के कारणों से पर्दा उठाकर अपराधियों को पकड़ा जा सके। लेकिन, घटना के दो दिन बाद भी मृत यूवक की पहचान होना अभी बाकी है। मृत युवक की पहचान नहीं होने से लोगों के उस संभावनाओं को बल मिलता है, जिसमें युवक की शव के पहचान के लिए जुटे लोगों द्वारा पहचान नहीं होने पर युवक का कहीं और से अपहरण कर ढेबर चंवर में लाकर हत्या की घटना को अंजाम देने का अंदेशा है।

रविवार को पुलिस ने पचरुखी-दारौंदा थाने की सीमा स्थित ढेबर चंवर से युवक का शव बरामद किया था। पुलिस ने अपराधियों द्वारा गला रेतकर युवक की हत्या करने की पुष्टि की थी। लेकिन, पुलिस की पूछताछ में मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। ऐसे में पुलिस को अब युवक के हाथ पर महाकाल और गर्दन पर बने टैटू के सहारे ही उसकी पहचान की उम्मीद है। इस मामले में मृत युवक की पहचान और अपराधियों की धर- पकड़ के लिए पुलिस की संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026