बड़हरिया पुलिस पर जानलेवा हमला मामले में तीन गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बभनवारा में कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर जानलेवा हमला करने और राइफल का बट तोड़ने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें बभनवारा दलित टोला के ललन राम के पुत्र रामू कुमार व हरिलाल राम के पुत्र विपिन कुमार और भगवानपुर थाने के दिलशाद पुर निवासी मुंशी राम के पुत्र शैलेश राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि एएसआई राजकुमार कश्यप ने चार सिपाही के साथ दंगे के आरोपी को गिरफ्तार करने गए हुए थे, जहां दंगे के आरोपी बभनवारा दलित बस्ती निवासी राजवंशी राम के पुत्र हरिलाल राम सहित अन्य को गिरफ्तार कर अपनी गाड़ी में बैठा ही रही थी कि ग्रामीण ने पुलिस को चारों तरफ से घेर लिया और अचानक टूट पड़े। पुलिस पर जानलेवा हमला बोल दिया गया और वारंटी को भी गाड़ी से उतार लिया। ग्रामीणों के हमले से एक सिपाही का रायफल के बट को तोड़ दिया। इस हमले में एएसआई राजकुमार कश्यप, सिपाही अमरनाथ सिंह, सिपाही रमेश सिंह,अर्जुन सिंह घायल हो गए। किसी तरह गाड़ी से भाग कर अपनी जान बचाई।

सभी घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया। इधर, राजकुमार कश्यप ने थाने में आवेदन देकर दर्जनभर लोगों को नामजद किया है। 20 अज्ञात भी शामिल हैं। हालांकि, पुलिस पर ग्रामीणों के हमला के बारे में दलित बस्ती के लोगों ने बताया कि सभी वारंटी ने कोर्ट से जमानत ले ली थी। पुलिस जबरदस्ती गिरफ्तार करने आई थी। थाना अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नामजद सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है , सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024