दरौंदा

दरौंदा में चंवर में डूबी दो अन्य बच्चियों का शव बरामद

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के नजदीक झोर चंवर में नहाने के दौरान तीनों बच्चियों का अब शव बरामद कर लिया गया हैं. बताते चले कि नहाने के दौरान झोर चंवर में अचानक 3 बच्चियां एक के बाद एक गहरे पानी में डूब गई. हालांकि काफी खोजबीन के बाद एक बच्ची पुष्पा कुमारी की शव मंगलवार को ही चंवर से बरामद कर लिया गया. वहीं दो अन्य बच्चियां रीता कुमारी, अनिशा कुमारी की तलाश लगातार जारी रखी गई. घटना के तकरीबन 20 घंटे के बाद चंवर में लापता दोनों मृत बच्चियों का भी शव बुधवार की सुबह एनडीआरएफ व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उमाशंकर सिंह कॉलेज के समीप से बरामद किया गया.

विदित हो कि मंगलवार को तेज बहाव के कारण दोनों बच्चियों का शव बहकर जलालपुर के समीप झाड़ी में फंसा हुआ था.इधर शव बरामद होने के बाद स्थानीय थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. बताते चले कि जन्माष्टमी के दिन नहाने के लिए जलालपुर गांव के जीतन मांझी की पुत्री पुष्पा कुमारी (12), राजदेव मांझी की पुत्री अनिशा कुमारी (10) एवं जय नारायण महतो की पुत्री रीता कुमारी (10) के अलावे अन्य लडकियां चंवर में गई थी. जिसमें पुष्पा कुमारी का शव मंगलवार को ही मिल गई थी. बाकी दो राजदेव मांझी की पुत्री अनिशा कुमारी एवं जय नारायण महतो की पुत्री रीता कुमारी का शव बुधवार की सुबह में बरामद किया गया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024