परवेज़ अख्तर/तरवारा(सिवान):- जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना के एक गांव से महज चार दिन पहले शादी कर ससुराल आई एक नई नवेली दुल्हन रविवार की रात अचानक घर से गायब हो गई. जिससे ससुराल के लोगों में हड़कंप मच गया और ससुराल के लोग खोज बीन करने में जुट गए. इसी क्रम में नव विवाहिता के मायके तक जब इसकी खबर पहुंची की मायके से पहुंचे विवाहिता के पिता ने स्थानीय थाना में दमाद समेत आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए हत्या कर साक्ष्य छुपाने का आरोप लगाया है. इस घटना को लेकर गायब हुई नई नवेली दुल्हन के पति ने स्थानीय थाना आवेदन देकर यह आरोप लगाया है कि रविवार की रात्रि घर का गहना, कीमती सामान व नगदी रूपये लेकर रात्रि में घर फरार हो गई है. बहरहाल चाहे मामला जो भी हो लेकिन गंव में जितनी मुंह उतनी बात लोगों में हो रही है. लोग यह भी बोल रहे है कि नई नवेली दुल्हन जब प्यार परवान चढ़ा तो मायके से नही अपने ससुराल से ही पति को छोड़ कर अपने आशिक के साथ फरार हो गई है. ओपी प्रभारी सहायक अवर निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया की आवेदन मिली है और जांच की जा रही है. जांच के बाद अग्रिम क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…