भगवानपुर हाट

सड़क के किनारे खड़ी पंचर ट्रक में पिकअप ने मारी ठोकर, एक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च पथ-73 पर माघर बाजार के पास अहले सुबह कुहासे के कारण एक पिकअप ने खड़े ट्रक में पीछे से टकर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि खलासी के साइड में बैठे एक सवारी की तब कर मौत हो गई. प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ट्रक पंचर थी, चालक ने इसे सड़क के किनारे खड़ा कर रखा था. कुहासे की वजह से पिकअप चालक उसे देख नहीं सका और पीछे के हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में पिकअप पर सवार अजय चौरसिया (35) पिता विश्वनाथ भगत की मौके पर ही मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार अजय चौरसिया छपरा जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के रसवली गांव निवासी है. वह किसी कार्य से सीवान जा रहे थे. पिकअप को खाली जाता देख वह उसमें सवार हो गये. पिकअप मशरख की तरफ से मलमलिया की ओर जा रही थी. यह घटना माघर बाजार व बाइस कट्ठा के बीच हुयी. दुर्घटना सूचना पर एसआई रामनाथ प्रसाद दलबल के साथ पहुंच कर शव को पिकअप से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. इसके बाद किरान की व्यवस्था कर क्षतिग्रस्त पिकअप को सड़क से हटवाया. भाई की सूचना पर मृतक के बड़े भाई नित्यानंद चौरसिया व छोटा भाई अशोक प्रसाद चौरसिया घटनास्थल पर पहुंचे. वह भाई की मौत के बाद रोये जा रहे थे. इधर घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार बताया जाता है. पिकअप पर पुटी लदा हुआ था. वहीं ट्रक पर गिट्टी मौजूद था. घटना के बाद ट्रक ड्राइवर भी घटनास्थल से लेकर भाग चला और मघरी स्थित पेट्रोल पंप में गाड़ी लगा कर फरार हो गया. पुलिस दोनों वाहन को जप्त कर जांच में जुटी हुयी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026