Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिसवन में मेंहदार से चोरी छिपे शादी कर घर लौट रहे दूल्हे को पड़ा महंगा

  • पहली पत्नी ने बीच सड़क पर हंगामा कर सड़क को  किया जाम
  • ओपी पुलिस ने बीच-बचाव कर दूल्हे दुल्हन को थाने लाकर कर रही है पूछताछ

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के सिसवन चैनपुर ओपी थाना अंतर्गत मेंहदार मंदिर में मंगलवार के दिन भगवान भोलेनाथ को साक्षी मानकर, शादी विवाह के बंधन में बंधकर एक जोडा घर लौट था, इसी दरमियान दूल्हे के पहली पत्नी ने अपने परिजनों के साथ चैनपुर बाजार के अंबेडकर चौक पर दूल्हे के गाड़ी को घेर लिया, वह हंगामा कर सड़क जाम कर दिया वह दूल्हे के साथ मारपीट शुरू कर दी. इधर  फिल्मी अंदाज में एक दूल्हा दो दुल्हन का नजारा देखते बन रहा था. इधर पहली पत्नी के हंगामा से सिसवन सिवान स्टेट हाईवे करीब 45 मिनट तक जाम हो गया, इधर बीच सड़क पर मारपीट की सूचना पर चैनपुर ओपी थानाध्यक्ष राकेश कुमार दल बल के साथ पहुंच दुल्हन सहित दोनो पक्षों को थाने ले आए वह मामले की तहकीकात करना शुरू कर दी.

मिली जानकारी के मुताबिक रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव निवासी भरत शर्मा के पुत्र बबलू शर्मा अपनी पहली पत्नी को छोड़ चोरी छुपे एक दूसरी औरत से ब्याह रचा ली. जबकि वर्ष 2015 में बबलू शर्मा की शादी आसावं थाना क्षेत्र के जय शंकर शर्मा की पुत्री प्रियंका कुमारी के साथ हुई थी बावजूद शर्मा ने पहली पत्नी को रहते हुए चोरी छुपे दुसरी शादी कर ली. बताते चलें कि पहली पत्नी प्रियंका शादी के बाद से अपने पति बबलू  के साथ दिल्ली में रहती है. बावजूद कुछ दिनों से दोनों पती पत्नी के बीच आपसी झगड़े हो गए थे, तब एक माह पूर्व पत्नी को दिल्ली ही छोड़ बबलू अपने गांव नरहन आ गया. वह दूसरी औरत से शादी करने का फैसला लिया, इधर गांव के किसी ने चोरी छुपे शादी करने की सूचना पहली पत्नी को दे दी, तब पहली पत्नी ने परिजनों को लेकर चैनपुर पहुंच हो हल्ला शुरू कर दी.थानाध्यक्ष ने बताया कि रघुनाथपुरा थाना से बात हुई है, मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही की जाएगी फिलहाल पीड़ितों से प्राथमिकी के लिए आवेदन रघुनाथपुर थाने में देने की बात कही.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026