परवेज अख्तर/सिवान:
मंगलवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 को रिजर्व होंने के कारण प्लेटफार्म एक से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेने प्लेटफार्म दो से अपने गंतब्य के लिए रवाना हुई.विभागीय जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्लेटफार्म एक को पार्सल यान के लिए रिजर्व किया गया था.जिसमे तकरीबन 11 बजे एक पार्सल यान आकर लग गयी .जो लगभग दो घण्टे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही और यान से सभी पार्सलो को उतारा गया .जिसके बाद पार्सल यान को 12:59 बजे गोरखपुर की तरफ रवाना की गई.रवाना होते ही पुनः ट्रैक पर एक मॉल गाड़ी को खड़ी कर दी गयी.
यह सारी सिलसिला संध्या तक चलता रहा.इस बीच प्लेटफॉर्म एक से होकर गुजरने वाली लखनऊ पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस, डाउन लिक्षवी एक्सप्रेस , पूर्वांचल एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को दो नंबर प्लेटफार्म से निकाला गया. प्लेटफॉर्म एक रिजर्व होने के कारण एक से गुजरने वाली सभी ट्रेनों के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. यात्री अपने-अपने सामानों को लेकर एक पर ही खड़े रहे.वही ट्रेन की दो नंबर पर अनाउंसमेंट होने के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गया. जैसे लग रहा था कि कोई अनहोनी ना हो जाए .
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…