Categories: पटना

मुख्यमंत्री बोले- बिहार से इतनी बड़ी संख्या में हमारे बच्चे मेडिकल की पढ़ाई करने ‘यूक्रेन’ जाते हैं…आश्चर्य हो रहा….मुझे जानकारी ही नहीं थी!

पटना: बिहार के निजी मेडिकल कॉलेजों में अधिक फीस लिये जाने का मामला उठा। जेडीयू के विधायक डॉ. संजीव कुमार ने यह मुद्दा ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाया। जेडीयू विधायक ने सदन में सवाल उठाया कि निजी मेड़िकल कॉलेजों में अधिक फीस ली जा रही है. मेडिकल कॉलेज प्रबंधन मेडिकल कॉलेज खोल कर कमाई कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को मेडिकल कॉलेजों की फीस कम करने की जरूरत है। इस सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने नियमों का हवाला दिया। हालांकि सदन को आश्वस्त किया कि सबों की भावना का सरकार ख्याल रखेगी। विस अध्यक्ष ने सरकार से कहा कि यूक्रेन की घटना के बाद सरकार को संज्ञान लेने की जरूरत है। इसी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब यह बात सामने आ रही है कि यूक्रेन में बिहार के इतने छात्र मेडिकल की पढ़ाई करने जाते हैं। इसे तो देश स्तर पर सोचने की जरूरत है। हम लोगों को पहली बार इस बात की जानकारी हुई है।

सीएम नीतीश ने विस में कहा कि यह देखना पड़ेगा, हम लोगों को तो आश्चर्य हो रहा है। आखिर वहां के बारे में बिहार के लोगों को इतनी जानकारी कैसे हो गई ? यह सब सोशल मीडिया का कमाल है। हम तो सोशल मीडिया से पहले वाले हैं। यूक्रेन तो पहले सोवियत संघ का हिस्सा था। वहां तो पहले कम्युनिष्ट पार्टी के लोग जाते थे। इतने लोग बाहर पढ़ने चले जाते हैं यह तो अब पता चला है। अब पता चला है तो इस पर विचार करेंगे।

वहीं बीजेपी विधाययक नीतीश मिश्रा ने बहस को आगे बढ़ाते हुए पूछा कि बिहार के मेडिकल कॉलेजों में कितनी सीटें हैं। साथ ही फैकैल्टी की स्थिति के बारे में सदन में बताया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी रहती है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सदन में बताया कि बिहार में मेडिकल कॉलेजों में कुल 1850 सीटें हैं, भविष्य में फैकेल्टी की कमी दूर हो यह प्रश्न का समाधान एक दिन में नहीं निकाला जा सकता. पहले अगर पर्याप्त संख्या में मेडिकल कॉलेज खोले गए होते तो न डॉक्टरों की कमी होती न फैकेल्टी की। मंगल पांडेय ने कहा कि 2005 तक 6 मेडिकल कॉलेज थे। इन 16 सालों में 6 खोल दिए और अगले 4 साल में 12 और खोले जायेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026