बिहार/ झारखंड: हजारीबाग के बरही में शराब तस्कर बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग का साइन बोर्ड लगी गाड़ी का इस्तेमाल शराब की तस्करी के लिए कर रहे हैं। इसका खुलासा उस वक्त हुआ, जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली।
अवैश शराब कारोबारी बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग राज्य स्वास्थ्य समिति पटना का बोर्ड लगाकर शराब का अवैध कारोबार कर रहे थे। बरही थाना की पुलिस ने रसोईया धमना स्थित जीटी रोड पर छापेमारी कर गाड़ी को पकड़ा। गाड़ी से पुलिस 13 पेटी अवैध शराब को जब्त किया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पूरे मामले पर पुलिस निरीक्षक सह बरही थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि शराब से लदी सूमो गाड़ी रसोईया धमना गांव स्थित जीटी रोड़ किनारे एक होटल के पास खड़ी थी। इसी दौरान पेट्रोलिंग टीम की नजर गाड़ी पर रखे शराब की पेटियों पर पड़ी। जैसे ही पुलिस गाड़ी के पास पहुंची0 चालक और उसमें सवार अन्य तस्कर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…