सिवान में परीक्षा के दौरान जाम से कराहने लगा शहर

परवेज अख्तर/सिवान: इन दिनों जाम खासकर शहरों के लिए दिनचर्या बन गई है। लोगों को तो अब जाम की मुसीबतों को झेलना मजबूरीवश आदतों में शुमार हो गया है। जिला प्रशासन से लेकर नगर प्रशासन तक लापरवाह बनी हुई है। मैट्रिक की परीक्षा बुधवार से शुरू होते ही पूरा शहर एक बार फिर जाम से कराहने लगा है। गोपलगंज मोड़ से बबुनिया मोड़, अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, डीएवी मोड़, शांति वृट सहित पूरे शहर में चारों ओर वाहनों की लंबी कतार सुबह से शाम तक लगी रही। जिससे खास कर परीक्षार्थियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

घंटों लगी रही वाहनों की कतार में फंसकर परीक्षार्थी भी केंद्रों तक विलंब से पहुंचे। स्थानीय लोगों व परीक्षार्थियों ने बताया की बुधवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू होने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा जाम से निपटने की कोई तैयारी नहीं की गई है। परीक्षा की वजह से अचानक शहर में बढ़ी लोगों की संख्या और वाहनों के प्रवेश से भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं दूसरी ओर हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सिवान-आंदर मुख्य पथ पर स्थित एमएस हाई स्कूल हुसैनगंज और राजा सिंह कॉलेज के समीप मुख्य सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घंटों लोग जाम में फंसे रहे, जिससे परीक्षार्थियों से लेकर आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

परीक्षा का पहला दिन होने से परीक्षार्थियो में सेंटर पर पहुंचे की जल्दीबाजी भी देखने को मिली। सबसे बुरा हाल पकवलिया ढाला पर दूसरी पाली में देखा गया, जब पहली पाली के परीक्षार्थी परीक्षा हॉल से निकलते उससे पहले दूसरी पाली के परीक्षार्थी आ पहुंचे थे। परीक्षा समापन के बाद दारोगा प्रसाद राय कॉलेज से लेकर रेनुआ पुल तक दोनों तरफ से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। पूरब दिशा से आने वाली एक ट्रेन ढाला से पूरब दिशा में 20 मिनट तक रुकी रही।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026