सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में कार्यरत नर्सों को दिया गया प्रशिक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: सुरक्षित प्रसव के लिए स्वास्थ्यकर्मियों का क्षमतावर्धन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को सदर अस्पताल में 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अमानत ज्योति कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में कार्य करने वाली छह नर्सो को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सदर अस्पताल के डीएमटी अलका कुमारी, अर्चना कुमारी एवं केयर इंडिय के एनएमएस अर्चना दास के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण दे रही केयर इंडिया के एनएमएस अर्चना दास ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मातृत्व और नवजात शिशुओं से संबंधित समस्याओं की जानकारी देना है। महिलाओं के प्रसव के समय जानकारी रहने पर एएनएम बेहतर परामर्श और देखभाल कर सकती है। गंभीर एवं आपातकालीन परिस्थिति में चिकित्सकों को सूचित कर उनकी सलाह के आधार पर प्रसूता स्थिति में सुधार लाया जा सकता है।

सदर अस्पताल के डीएमटी अलका कुमारी ने बताया जीएनएम को प्रशिक्षित करने का एक और मुख्य उद्देश्य यह है कि आने वाले दिनों में सभी तकनीक में दक्ष जीएनएम नर्स किसी भी विभाग में बिना बाधा के काम कर सके। साथ ही, किसी भी विभाग में काम करने के दौरान आसानी से मरीजों में होने वाली परेशानी को पहचान कर उसका सही तरीके से इलाज कर पाएंगी। इसके लिए ओरिएंटेशन ट्रेनिग प्रोग्राम से जीएनएम नर्सों का प्रदर्शन के साथ स्किल डेवलपमेंट किया जाता है। सिमुलेशन ट्रेनिग में उन्हें पीपीई डोनिग एंड डोफिग, हैंड वाशिग, वाइटल मॉनिटर, बीपी- पल्स रेट, टेम्परेचर चेकिग, ऑक्सीजन लगाना, इंजेक्शन लगाना, कैथेटर लगाना, ऑटो क्लेव लगाना, लेबर रूम व्यवस्थित करना एवं मरीजों में होनी वाली जटिलताओं को पहचानने और उसे दूर करने के बारे में बताया गया है। साथ ही, उन्हें अस्पताल से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट का प्रबंधन करने की भी जानकारी दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026