Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

प्राथमिकी दर्ज में आना-कानी करने पर सीजेएम ने बसंतपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार से प्रतिवेदन तलब किया

परवेज़ अख्तर/सिवान:
10 माह पूर्व किए गए आवेदन पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंद्रवीर सिंह ने बसंतपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार से प्रतिवेदन तलब किया है.उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि घटना के समय आवेदक ने आवेदन दिया था तथा कोर्ट के आदेश डाक द्वारा दिया गया.आवेदन थानाध्यक्ष को भी भेजा गया था.लेकिन उन्होंने क्यों नहीं प्राथमिकी दर्ज किया.प्रतिवादी सत्य प्रकाश वर्मा गोपालगंज के दूरदर्शन में कार्यरत है. पीड़ित गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना के बसहा निवासी हैं.

प्रतिवादी श्री वर्मा ने 3 मार्च को बसंतपुर निबंधन कार्यालय में अपना जमीन रजिस्ट्री कर बोलेरो से प्राप्त धन 3 लाख 90 हजार के साथ लौट रहे थे.उसी समय अचानक मनोज कुमार, प्रभात कुमार ,अजय राज तथा नीतीश कुमार वर्मा ने हमला कर उन्हें तथा उनके दो पुत्रों को जख्मी कर दिए और रुपए लेकर बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिए.इस आशय का श्री वर्मा ने परिवाद पत्र सीजीएम कोर्ट में दाखिल किया है.पुलिस द्वारा जख्म प्रतिवेदन भेज दिया गया लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई .इस पर कोर्ट ने प्रतिवेदन तलब किया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026