Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: टीएचआर वितरण में ओटीपी की व्यवस्था हो समाप्त-अनुज

गोपालगंज: जिले के भोरे प्रखंड मुख्यालय के एक निजी स्कूल में शुक्रवार को बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की भोरे प्रखंड इकाई की बैठक हुई। इसमें शामिल भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री अनुज कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी केंद्र में ओटीपी की ब्यवस्था को समाप्त कर डीबीटी के माध्यम से लाभूकों का भुगतान करे। वहीं बैठक में 24 जनवरी को होनेवाले जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए यह तय हुआ कि प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविका जिला सम्मेलन में अपनी शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करेंगी।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मीरा देवी एवं संचालन किरण देवी ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश कोषाध्यक्ष नजमा खातून ने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में मांझा प्रखंड की एक सेविका की चुनाव प्रशिक्षण में गोपालगंज आते समय सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई लेकिन आज तक न उनके परिवार कोई नौकरी ही मिली न पैसा।हमलोगों को अपने हक एवं अधिकार के लिए एक होना पड़ेगा।बैठक को प्रखंड अध्यक्ष किरण देवी,उपाध्यक्ष ममता देवी,सचिव किरण देवी,उप सचिव मिना देवी,कोषाध्यक्ष गीता देवी ने संबोधित किया।बैठक में सेविका पुनीता देवी,बिंदा देवी,मालती देवी,जयश्री राय,अंजुम खातून,साधना मिश्र,अनिता देवी,मधुबाला देवी,वेदांती देवी एवं रिंकी देवी आदि थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026