Categories: पटना

नए साल पर बिहार में बढ़ जाएगी ठंड….घना कोहरा भी करेगा परेशान….

पटना: नए साल के पूर्व बिहार में बारिश के आसार बने हुए हैं. राज्य में अगेल 48 घंटों के दौरान मध्यम स्तर पर बारिश का पूर्वानुमान है. इसमें कुछ जिलों में गरज के साथ छींटें पड़ने तो राज्य के कुछ जिलों में झमाझम बारिश की प्रबल सम्भावना है. मौसम विभाग ने पहले 27 दिसम्बर से ही बारिश की संभावना जताई थी लेकिन बाद में हुए कुछ मौसमी बदलाव के कारण अब 28 दिसम्बर को रात से राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

बिहार में पिछले चौबीस घंटों के दौरान औसत न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सतह से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक पूर्वी एवं दक्षिणी पूर्वी हवा का प्रवाह बना हुआ है. वहीं एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र भी दक्षिण पश्चिम बिहार में बना हुआ है. इसके प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहेंगे एवं अगले 24 घंटों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. 28 एवं 29 दिसंबर को कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम में सम्भावित बदलाव के कारण नव वर्ष की पूर्व संध्या और नए साल पर सर्दी का सितम बढ़ सकता है. न सिर्फ अधिकतम तापमान बल्कि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का पूर्वानुमान है. इससे एक ओर सर्दी बढ़ेगी और दूसरी ओर इसके असर से प्रदेश में कोहरा भी घना हो सकता है. कोहरा बढ़ने पर आवागमन प्रभावित होगा जबकि धूप का असर भी कम होने से सर्दी में बढ़ोतरी होगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024