Categories: पटना

आठ लाख रुपये घूस लेते हुए अभियंता के यहां से सवा करोड़ की संपत्ति मिली…गुड़गांव में पांच मंजिला मकान व करीब ढ़ाई किलो सोना मिला….

पटना: निगरानी ब्यूरो की टीम ने आज एक भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 8 लाख रु घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद ब्यूरो की टीम ने उनके आवास की तलाशी ली। कंकड़बाग स्थित नूतन टावर के दो फ्लैट की तलाशी में अकूत संपत्ति का पता चला है।

निगरानी ब्यूरो की टीम ने हाईकोर्ट भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार को गिरफ्तार किया। इसके बाद उनके ठिकानों की तलाशी ली गई। तलाशी में तीन लाख नगद मिला है। इसके अलावे 2 किलो 380 ग्राम सोना के जेवरात जप्त किया गया है। जिसमें सोने का 10 बिस्कुट भी शामिल है। सोने के 18 पीस सिक्का जिसकी कुल कीमत ₹1 करोड़ 13 लाख आंकी गई है।

इसके अलावा जमीन के पांच कागजात जिसमें गुडगांव में 5 मंजिला भवन होने का पता चला है। नोएडा में दो व्यवसायिक दुकान के कागजात भी मिले हैं ।16 बैंक खातों का पता चला है जिसमें 27 लाख रुपया जमा है। म्यूचुअल फंड में भी साढ़े 3 निवेश किए जाने की जानकारी लगी है । उत्तर प्रदेश स्थित इंजीनियरिंग इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में भी निवेश किए जाने के सबूत मिले हैं। तलाशी के क्रम में एक्सिस बैंक में लॉकर का भी पता चला है, जिसे बाद में खोला जाएगा ।अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें पटना के कोर्ट में पेश किया जाएगा ।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026