अधिकारी बनकर पहुंचे अपराधी ने लूटे 5 लाख, SBI के CSP में दिनदहाड़े करीब दो लाख रुपये की लूट

पटना: बेख़ौफ़ अपराधी दिनदहाड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं. इसी कड़ी में अपराधियों ने राजधानी में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने पीरबहोर थाना क्षेत्र के गोविन्द मित्रा रोड में इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं खुसरूपुर में दिनदहाड़े ने बदमाशों ने हथियार के बल पर एसबीआई के सीएसपी में करीब 2 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। इसके बाद सीएसपी संचालक ने इसकी सूचना स्थायनीय पुलिस को दी है।

बताया जा रहा है की अपराधियों ने यहां पांच लाख रुपये लूट लिए हैं. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया हैं. इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गयी है. बताया जा रहा है की अपराधी बिहार सरकार का अधिकारी बनकर दवा कारोबारी सौरव कुमार की दुकान में गए थे और लूट की घटना को अंजाम दिया है।

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए हैं. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है. बताते चलें की गोविन्द मित्रा रोड दवा की बिहार की सबसे बड़ी मंडी है. जहां हर दिन करोड़ों की दवा का कारोबार किया जाता हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026