Categories: पटना

बिहार के दिग्‍गज कांग्रेसी और पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष सदानंद सिंह नहीं रहे, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

पटना: बिहार कांग्रेस के दिग्‍गज नेता, नौ बार विधायक और कई बार मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष सदानंद सिंह का बुधवार को निधन हो गया। दानापुर में इलाज के दौरान उन्‍होंने अंतिम सांस ली। वह कई दिनों से अस्‍पताल में भर्ती थे। सदानंद सिंह के निधन से बिहार के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सदानंद सिंह लम्‍बे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को उनके निधन की खबर फैलते ही शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। बता दें कि काफी दिनों से पटना के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। उन्हें लि‍वर की समस्या थी। पिछले दिनों अस्‍पताल में भर्ती कराए जाने के बाद विभिन्न दलों के नेताओं ने वहां जाकर उनसे मुलाकात की थी। सदानंद सिंह बिहार में कांग्रेस के सबसे बड़े जमीनी नेता थे। वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा वर्ष 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। करीब 10 साल कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद पर रहे। वह नौ बार विधायक रहे। भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से लगातार चुनाव जीतते रहे। सदानंद सिंह कई बार मंत्री भी बने। वह बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके थे।

सभी दलों के नेताओं से रहे अच्‍छे संबंध

सदानंद सिंह के सभी दलों के नेताओं से काफी अच्‍छे संबंध थे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक ट्वीट के जरिए सदानंद सिंह के निधन पर गहरा दु:ख जताया। उन्‍होंने लिखा कि आज मेरे पुराने साथी ने मेरा साथ छोड़ दिया। सदानंद बाबू हमें छोडकर चले गए। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्री सदानंद सिंह जी के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूँ। उनका लंबा सामाजिक-राजनीतिक अनुभव रहा। वो एक कुशल राजनेता थे। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

तेजस्वी यादव ने जताया गहरा दु:ख

कांग्रेस नेता सदांनद सिंह के निधन पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने भी गहरा दु:ख जताया है। तेजस्‍वी ने एक ट्वीट में कहा कि बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्री सदानंद सिंह जी के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। उनका लंबा सामाजिक-राजनीतिक अनुभव रहा। वो एक कुशल राजनेता थे। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026