Categories: पटना

डाक्टर दंपत्ति पर अपराधियों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग…..पति-पत्नी गंभीर रूप से हुई जख्मी

पटना: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है की कभी किसी पर हमला करने से नहीं चुकते। बीती रात अपराधियों ने नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पटना रांची राजमार्ग 31 पर घर जा रहे डाकटर दंपत्ति पर फायरिंग कर दिया जिससे डाक्टर दंपत्ति जख्मी हो गए। दंपति की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के फरहा गांव के रविरंजन और उनकी पत्नी ज्योति सिन्हा के रूप में की गई है।बताया जाता है कि शहर के पुरानी जेल रोड में दंपति प्रैक्टिस करते हैं।

जख्मी रविरंजन ने बताया कि पत्नी के साथ नवादा से देर शाम को बाइक से अपने गांव फरहा लौट रहे थे। जहां राजादेवर गांव के समीप पहुंचते ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। जिससे बाइक सहित बीच सडक़ पर वे पत्नी के साथ गिर गए, गोली आवाज सुनकर गांव वाले दौड़े, गा्मीणों को देखकर अपराधियों बाइक पर सवार ह़ोकर फायरिंग करते भाग निकले।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल पति पत्नी को सदर अस्पताल मे भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। सदर अस्पताल में पति पत्नी का प्राथमिक उपचार करने के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। बताया जाता है जमीनी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024