Categories: पटना

बेखौफ अपराधियों ने एक ही परिवार के 3 लोगों को मारी गोली, पिता की मौत

पटना: बेगूसराय में अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन गांव की है। मंगलवार की सुबह हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में खौफ का माहौल है।

बताया जा रहा है कि अपराधियों की गोली का शिकार हुए 45 वर्षीय रंजीत सिंह उर्फ हीरा की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई। अपराधियों ने सिर में दो गोलियां दागने के बाद उनके चेहरे को क्ष‍त-विक्षत कर दिया। इस दौरान पिता को बचाने पहुंचे बेटे और बेटी को भी गोली मारकर घायल कर दिया। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक मृतक रंजीत सिंह मंगलवार सुबह अपने घर में बैठे थे। इसी दौरान अचानक 12 से अधिक अपराधी घर में ही चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गये और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। फायरिंग होता देख रंजीत सिंह वहां से भागकर शौचालय में जाकर छिप गए। लेकिन अपराधी वहां भी पहुंच गए और उनके सिर में दो गोलियां दाग दी। जिससे घटनास्‍थल पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद अपराधियों ने सिर और चेहरे को रॉड से मारकर क्षत-विक्षत कर दिया। इस दौरान रंजीत को बचाने पहुंचे उनके बेटे आनंद तथा बेटी अंजलि को भी अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। मृतक के बेटे और बेटी का इलाज बेगूसराय में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी चंदन कुमार ने लोगों से घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में मनोज सिंह को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार मनोज सिंह से कड़ी पूछताछ मे जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024