Siwan News

हथियार के बल पर अपराधियों ने राहगीर की बाइक लूटी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के मिल्की-कोल्हुआ के बीच नहर पर गुरुवार की देर शाम बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक बाइक चालक से मोबाइल और बाइक की लूट हथियार के बल पर कर ली। घटना के संबंध मे बताया जाता हैं कि कौथुआ सांरगपुर निवासी देवईश्वर राम के पुत्र धमेंद्र कुमार राम गुरुवार की शाम अपनी हीरो स्पेलेंडर प्रो. बाइक (बीआर 29 क्यू 2931) से हसनपुरा के अरंडा गांव एक रिश्तेदार की शादी में नेवता करने जा रहे थे। तभी मिल्की-कोल्हुआ मुख्य सड़क पर नेटुआ पुल पर सामने से एक ही बाइक पर तीन सवार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। उसमें एक अपराधी ने हथियार दिखा कर बाइक देने को कहा। बाइक देने से इन्कार करते हुए वे अपराधियों से उलझ गए। इसी दौरान एक अपराधी ने कान के पास हमला कर दिया , जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। तभी अपराधियों ने उनकी बाइक व पॉकेट से दो मोबाइल की लूट कर दी और दारौंदा की ओर भाग गए। पीड़ित के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की। धर्मेंद्र राम के बयान पर थाने में तीन अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी कांड सं. 100/18 दर्ज कराई है। इस संबंध में दारौंदा थानाध्यक्ष मनोज प्रभाकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026