पटना: भोजपुर में अपराधियों ने पुलिस अफसर के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी. लूट की घटना को अंजाम देने के क्रम में हत्या की वारदात हुई। मृतक के दोस्त को भी गोली लगी है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. मृतक की पहचान स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर के भतीजे प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ पतवारी पेशे से किसान था और गांव में ही रहकर खेती करता था, जख्मी युवक शांति भूषण उर्फ सुनील सिंह उसी गांव का रहने वाला है. जख्मी सुनील के अनुसार, हम दोनों अपने घर से खेत जा रहे थे. तभी बाइक सवार दो अपराधी हथियार दिखाकर चेन लूटने लगे. हमलोगों ने लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मार दी।
जख्मी सुनील को दो गोली लगी है. एक गोली बाएं साइड सीने में लगी है, जबकि दूसरी गोली उसके बाएं हाथ की कलाई से ऊपर लगी है. पहली गोली अंदर ही फंसी हुई थी, जिसे ऑपरेशन कर बाहर निकाल दी गई है. दूसरी गोली आर-पार हो गई थी. जख्मी युवक की मॉनिटरिंग कर जा रही है.
जगदीशपुर के थानेदार संजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. मामले की तफ्तीश की जा रही है. मृतक के चाचा आरा में ही स्पेशल ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित हैं. घटना के बाद सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने इस मामले में अपराधियों की बाइक को जब्त कर लिया है. हालांकि, किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…