परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज शहर के मोहन बाजार स्थित निर्मल मैरेज हॉल में रविवार को कलवार समाज द्वारा कुल देवता बलभद्र महाराज एवं सहस्त्रार्जुन भगवान का पूजन समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड के विभिन्न पंचायत से कलवार समाज के लोग शामिल हुए। पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक हेमनारायण साह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बलभद्र एवं सहस्त्रार्जुन जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए।कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षण समिति के दशरथ प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, दीपक जायसवाल, विजय कुमार, रामबाबू प्रसाद, ध्रुव जायसवाल, रुण कुमार व्याप्हुत, ओमप्रकाश गुप्ता, हरिशंकर प्रसाद, सुनील कुमार, रामेश्वर प्रसाद, लालबाबू प्रसाद, विजय गुप्ता, ई. प्रमोद रंजन आदि का सराहनीय सोगदान रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…