Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बैंक मैनेजर के मनमानी से बैंक में ही सीएसपी चलाया जा रहा है, एक नही दो सीएसपी चलते है बैंक में

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के मैरवा नगर के शिवपुर मठिया स्तिथ एसबीआई मेन ब्रांच में बैंक मैनेजर के मनमानी से सीएसपी चलवाया जा रहा है. यही नही इस बैंक परिसर में एक नही दो सीएसपी एक एक दिन गैप देकर चलवाया जा रहा है. इस प्रकार बैंक में आये ग्राहक को मैनेजर द्वारा जबरन सीएसपी पर आधार से पैसा निकालने के लिए मजबूर किया जा रहा है. दो दिन से रुपये की निकासी नही होने से ग्राहकों में काफी आक्रोश है.कई ग्राहक आरएम से मैनेजर की मनमानी तथा रुपये निकासी में हो रही समस्या को लेकर फोन किया .मगर फोन नही लगा. एसबीआई मेन ब्रान्च होने के बाद भी बैंक में एक सीएसपी मैरवा के कविता गांव का तो दूसरा नौतन प्रखंड का लगा है. ये सीएसपी बैंक से 300 मीटर की दूरी पर होना चाहिए. लेकिन पता नही बैंक मैनेजर दो सीएसपी को बैंक में हो क्यो लगवाया है. सूत्रों की माने तो मोटा रकम तो नही लिया गया है. अगर इसकी जांच होती है तो सब पता चल जाएगा. आखिरकार दो सीएसपी चलाने का क्या मतलब है मैनेजर का इस संबंध में शाखा प्रबंधक ने बताया कि भावचर से पेमेंट नही होने के कारण दो सीएसपी लगाया गया है. सीएसपी बन्द होने और छात्रों का खाता नही खोले जाने पर कहा कि ये कौन बोला है.आपसे ये सब गलत बात है. मैं कोई स्टेटमेंट नही दूंगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026