परवेज़ अख्तर/गोपालगंज :- गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के धनौती पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार की शाम साइकिल सवार को बचाने में घायल महिला की लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कटेया थाना क्षेत्र के जयसौली निवासी धर्मेंद्र चौबे की पत्नी सिंकी देवी अपने किसी रिश्तेदार के यहां गई थी। बृहस्पतिवार की शाम जब वह बाइक से घर आ रही थी ।तभी धनौती पैट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार महिला सिंकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सहायता से घायल महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कटेया लाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई ।वही मृत महिला गर्भवती बचाई जा रही है ।उसे एक 2 साल का बच्चा भी है। शुक्रवार की सुबह महिला का शव पहुंचते हीं गांव में सन्नाटा छा गया। रोते बिलखते परिजन शुक्रवार के दिन सिंकी देवी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…