पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा के सदीसोपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस हत्याकांड के मामले की जांच करते हुए कब्र तक जा पहुंची. महिला की हत्या का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाला और वैज्ञानिक जांच के लिए भेजा. पुलिस का मानना है कि हत्या का राज लाश में ही छुपा है.
वाशिया खातूम नाम की महिला को मौत के बाद दफना दिया गया था. मृतक महिला की मां ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया था. इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाला और लाश की वैज्ञानिक जांच करने का फैसला किया. मृतक महिला की मां शवरा खातून बोकारो से सदीसोपुर पहुंचीं और बेटी के गले में फंदे का निशा देखा फिर ससुरालवालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करा डीएम से इस मामले की शिकायत की.
डीएम के आदेश के बाद पुलिस ने शव को क्रब से बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू की. शवरा खातून के मुताबिक 2013 में उसकी बेटी वाशिया खातून की शादी बिहटा में हुई थी. उसका दामाद लगातार उनकी बेटी को टार्चर करता था. वाशिया के दो बच्चे हैं, जिसे उनका बाप टार्चर करता है. मां के मुताबिक आरोपी पति 25 मार्च को भी मारपीट किया था और अचानक उनकी बेटी की मौत की खबर 26 मार्च को मिली.
महिला का आरोप है कि 25 मार्च को उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई. फिर अचानक उनकी बेटी की मौत की खबर 26 मार्च को मिली. उन्होंने जब शव देखा तो शव के गले पर फंदे का निशान था. उसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से इंसाफ की गुहार लगाई.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…