Categories: पटना

CM आवास में जुटेंगे कई दिग्गज नेता, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दे रहे हैं आज इफ्तार पार्टी

पटना: रमज़ान का महीना चल रहा है। इस महीने में दावत-ए-इफ्तार का सिलसिला चलता है। दो साल बाद मुख्यमंत्री आवास में एक बार फिर से इफ्तार पार्टी का दौर शुरू होने जा रहा है। कोरोना काल के दौरान पिछले 2 सालों से इस तरह का आयोजन नहीं हुआ है। लेकिन एक बार इफ्तार की दावत शुरू हो गई है। सियासी पार्टियां इफ्तार पार्टी रख रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इफ्तार की पार्टी देंगे। नीतीश कुमार के आवास पर इफ्तार की पार्टी होनी है। इफ्तार की पार्टी को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। इस इफ्तार की पार्टी में पक्ष विपक्ष के कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित होने वाले इफ्तार पार्टी में सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। सहयोगी दल के दिग्गज नेता मुख्यमंत्री के इफ्तार पार्टी में पहुंचेंगे। मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। बिहार में राजनीतिक पार्टियों की ओर से इफ्तार पार्टी के बहाने सियासत भी खूब होती रही है, लेकिन पिछले 2 साल से इस पर ब्रेक लग गया था। अब फिर से यह सिलसिला शुरू हो रहा है।

बिहार में इफ्तार की सियासत काफी दिनों से होती रही है। इस पार्टी के बहाने अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं को दावत देना और उन्हें रिझाने की पूरी कवायद की जाती है। कोरोना के समय को छोड़ दें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर साल सीएम आवास में इफ्तार पार्टी का आयोजन करते रहे हैं। इस बार भी राज्यपाल से लेकर प्रमुख हस्ती तक मुख्यमंत्री की इफ्तार पार्टी में शामिल होने वाले हैं। इफ्तार पार्टी में बिहार एनडीए के सभी प्रमुख नेता के भाग लेने की संभावना है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024