Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बेंगलुरु में बसंतपुर के मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के तेलमापुर निवासी एक मजदूर की मौत बेंगलुरु में हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार तेलमापुर निवासी गणेश सिंह का पुत्र देवेंद्र सिंह (55) बेंगलुरु में एक फैक्ट्री में काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले ही वह घर से बेगलुरु गया था, वहां पहुंचने पर ड्यूटी जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहां की पुलिस ने बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया और उसके पॉकेट से मिले नंबरों पर फोन कर वहां के लोकल करीबी लोगों को सूचना दी। वहां रह रहे उसके करीबी लोगों ने घरवालों को सूचना दी। शुक्रवार की सुबह जब घरवालों को मौत की खबर मिली तो उसके परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। शुक्रवार को बेंगलुरु में देवेंद्र का दाह संस्कार कर दिया गया। गांव में मृतक की पत्नी बबीता देवी एवं उसकी बूढ़ी मां रहती है। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। सभी इन बच्चों की परवरिश को लेकर चिंतित नजर आ रहे थे। मौके पर नथुनी सिंह, शिव सागर सिंह,मिथलेश सिंह, रवींद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि ने परिजनों को सांत्वना दी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024