परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज समरदह स्टेट हाई वे 73 पर शुक्रवार की शाम पटना से आ रही अनियंत्रित बोलेरो 25-30 फिट की खाई में गिर गई। बोलेरो कटेया निवासी दिनेश्वर दुबे की है, दुबे खुद बोलेरो में सवार थे जो गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मुजहा भगहा में कार्यरत हैं। बताया जाता है कि बोलेरो में चार लोग सवार थे, जिसमें बोलेरो मालिक को चोट आई, बाकी सभी लोग सुरक्षित पाए गए। ग्रामीणों द्वारा लोगों को बोलेरो से निकलाकर उनके परिजनों को फ़ोन के माध्यम से बताया गया। परिजन अपना निजी वाहन लेकर आए और उनलोगों को अपने साथ ले गए। घायल मालिक का इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…