Categories: पटना

पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई की मांग हुई तेज….समर्थक अब कोर्ट और सड़क, हर मोर्चे पर करेगा संघर्ष…

पटना: पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर आगामी कार्यक्रम की सफलता को लेकर फ्रैंड्स आफ आनंद कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को सुपौल में रतन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए फ्रेंड्स आफ आनंद के नेता अंशुमन मोहन ने कहा कि पूरा देश दुनिया जानती है कि डीएम जी कृष्णैया मामले में आनंद मोहन पूरी तरह से निर्दोष हैं। राज्य का कोई ऐसा नेता नहीं जो समय-समय पर इस सच्चाई का बयान न किया हो।

अंशुमन ने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कई बार उन्हें निर्दोष बताते हुए सार्वजनिक मंचों से उनकी रिहाई की घोषणा कर चुके हैं। लेकिन पिछले दिनों विधायक चेतन आनंद सहित प्रतिपक्ष के 2 दर्जन से अधिक विधायकों द्वारा जब बिहार विधानसभा में इस मामले का प्रस्ताव लाया गया तो जवाब में सरकार की मंशा स्पष्ट हो गई कि वह अब तक झूठ बोल रही थी और लोगों को गुमराह कर रही थी।

उन्होंने कहा कि कहा कि सरकार के इस अन्यायपूर्ण साजिश के विरोध में फ्रैंड्स आफ आनंद अब कोर्ट और सड़क दोनों मोर्चे पर संघर्ष करने का निर्णय लिया है। कोर्ट के स्तर पर तो हमारी तैयारी चल रही है लेकिन अब इस मुद्दे को जनता की अदालत में भी ले जाया जाएगा। इसको लेकर तैयारी भी की जा रही थी। लेकिन ऐन वक्त पर कोरोना संक्रमण के दस्तक दे देने से लागू लाकडाउन के कारण कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा।

पूर्व में घोषित सिंह गर्जना रैली अब 23 अप्रैल को कुंवर सकिह के विजयोत्सव दिवस पर पटना में आयोजित की जाएगी । इसके अलावा पूर्व सांसद आनंद मोहन के जन्म दिवस पर 28 जनवरी को उनके रिहाई को लेकर सोशल साइट पर ट्विटर ट्रेंड और संध्या में गरीबों के बीच कंबल वितरण, 29 जनवरी को आयोजित रैली के विभिन्न मुद्दों पर वर्चुअल मीटिंग की जाएगी। अंशुमन ने कहा कि लाकडाउन की समाप्ति पर जन अभियान की शुरुआत सुपौल के गांधी मैदान से की जाएगी ।जिसमें देश के कई जाने-माने हस्तियां शामिल होंगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024