Categories: पटना

BJP ने मुकेश सहनी को कह दिया…नहीं मिलेगी एक भी सीट….उप-मुख्यमंत्री ने कहा- हमने तो उन्हें MLC बना ही दिया

पटना: बिहार बीजेपी ने साफ कर दिया है कि विधान परिषद चुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी को एक भी सीट नहीं देंगे। भाजपा ने कहा है कि मुकेश सहनी एनडीए गठबंधन के सहयोगी हैं। इस लिहाज से उन्हें विधान परिषद में तो भेजा ही गया है। वैसे भी वे विधान परिषद चुनाव में कभी साथ मिलकर लड़े नहीं हैं। बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने बीजेपी दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कही।

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि विधान परिषद का चुनाव हमलोग साथ मिलकर लड़ेंगे। वीआईपी के साथ मिलकर हमलोग कभी विप का चुनाव लड़े ही नहीं हैं। हमलोगों ने उल्टे उन्हें विधान परिषद भेजने में सहयोग किया है। क्यों कि मुकेश सहनी हमारे गठबंधन के सहयोगी हैं। विधानसभा चुनाव में हमलोगों ने उन्हें 11 सीटें दी थी। गठबंधन में न कभी भीख होता है और डील। सबलोग साथ मिलकर काम करते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि बीजेपी कोर कमिटी की बैठक होते रहती है। बीजेपी सत्ता पक्ष के सबसे बड़े दल के रूप में है। हमलोगों ने बैठक में मंथन किया है कि सरकार बेहतर कैसे चले, विकसित बिहार कैसे बने इस पर चर्चा की।

बता दें, मुकेश सहनी 2020 विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ चुनाव लड़े थे। सीट बंटवारे में बीजेपी ने वीआईपी को 11 सीटें दी थी। मुकेश सहनी भी विस का चुनाव लड़े लेकिन उनकी करारी हार हो गई। इसके बाद बीजेपी कोटे से उन्हें विधान परिषद भेजा गया। अब वीआईपी ने स्थानीय निकाय की 24 सीटों में अपनी हिस्सेदारी की मांग कर दी है। हालांकि बीजेपी ने मुकेश सहनी की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026