परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के दो जगहों पर विभाग के कर्मियों ने छापेमारी कर चोरी से बिजली का उपयोग करने पर दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है. विद्युत कार्यपालक अभियंता विक्की कुमार ने बताया कि छापेमारी टीम द्वारा जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर गांव निवासी सूरज कुमार साह के दुकान का निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के दौरान दुकान के परिसर में डायरेक्ट पोल से टोका फंसाकर अपने दुकान में बिना मीटर के विद्युत ऊर्जा की चोरी करते हुए पकड़ा गया.मौके पर सूरज द्वारा विद्युत संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाया गया. इससे विभाग को 22 हजार 988 रुपए की आर्थिक क्षति हुई.
वहीं दूसरी ओर जीरादेई थाना क्षेत्र के भरथुआ निवासी संदीप कुमार के जामापुर स्थित दुकान पर टीम ने जंच की तो पाया गया कि पोल से टोका फंसाकर विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही है. इससे विभाग को 13 हजार सात सौ 90 रुपए की आर्थिक क्षति हुई.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…