परवेज अख्तर/सिवान:
ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा, रोजगार के सृजन के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की शुरुआत हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से की गई है. इस दौरान गुरुवार को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजनाओं के तहत सातवें चरण के चयनित लाभुकों यथा लहेजी पंचायत के चयनित लाभुक अजय कुमार मांझी व दूसरा पियाउर पंचायत के झौवा निवासी हरिचरण राम को वाहन की चाभी व चयन पत्र को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार व प्रखंड के प्रधान लिपिक अखिलेश्वर मिश्र द्वारा सौंपा गया.
इस दौरान कल्याण पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार की सुविधा मिलेगी. इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत में सात वाहनों की खरीद के लिए खरीद मूल्य की 50 फीसदी या अधिकतम 1 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा. मौके पर विकास मित्रों ललन राम,मालती देवी,राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…