Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मां सरस्वती की आराधना में डूबे रहे श्रद्धालु, विविध कार्यक्रम आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान : जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में माघ शुक्ल पक्ष पंचमी के अवसर पर रविवार को बसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना को ले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके पूर्व श्रद्धालु अपने घरों में भी मां शारदे की आराधना की तथा सभी देवी-देवताओं को अबीर गुलाल चढ़ाए। वहीं दूसरी ओर सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई जो पूरे दिन चलती रही। चारों ओर वीणा वादिनी के मंत्र एवं गीत गूंजते रहे। मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना के दौरान सभी को अबीर लगाकर बसंत पंचमी का स्वागत किया। लोग मां सरस्वती की आराधना में लीन रहे। शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से की गई। पूजा पंडालों एवं मां की प्रतिमाओं की सजावट आकर्षक ढंग से की गई थी। पूजा को ले बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। बच्चे अल सुबह से ही पूजा की तैयारी में व्यस्त दिखे। पूजा के बाद विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बसंतऋतु का स्वागत किया। इस दौरान पूजा पंडालों में- या देवी सर्वभूतेषु…,मां शारदे कहां तू वीणा बजा रही हो, वीणा वर दे दायिनी, या कुंदेंतुषारहार धवला…, वीणा पुस्तक रंजीत हस्ते…, आदि श्लोकों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026