परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर बुजुर्ग के पैक्स प्रबंधक सह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संचालक मृत्युंजय दुबे को हथियार का भय दिखा कर बिक्री पंजी व भंडार पंजी छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। घटना पांच फरवरी की है। मृत्युंजय दुबे ने शनिवार को थाने में आवेदन देकर गांव के ही तीन लोगों को आरोपित किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि डुमरहर बुजुर्ग के राजेश भक्त, शिव सकल भक्त एवं ओमप्रकाश भक्त तीनों मेरे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकान पर आकर केरोसिन की मांग करने लगे। जब मैंने उन लोगों द्वारा पूर्व में ही उठाव कर लेने की जानकारी दी तो उक्त लोगों ने मुझसे बिक्री पंजी एवं भंडार पंजी देखने के लिए मांगा। मैंने बिक्री पंजी एवं भंडार पंजी दिया तो राजेश भक्त ने कट्टा तानते हुए गली गलौज कियाऔर शिवसकल भक्त ने बिक्री पंजी एवं ओमप्रकाश भक्त भंडार पंजी जबर्दस्ती लेकर चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…