Categories: पटना

दरभंगा के इंजीनियर अनिल कुमार की नयी संपत्ति का खुलासा, इंजीनियर ने कहा- मुंह खोला तो होगा विस्फोट

पटना: 67 लाख रुपए के साथ पकड़े गए दरभंगा ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार की नई संपत्तियों का खुलासा हो रहा है। पुलिस की लगातार पूछताछ और छानबीन में अनिल कुमार के पटना में दो जगह जमीन और फ्लैट के दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस बीच आरोपी अभियंता अनिल कुमार ने दावा किया है कि मुंह खोला तो विस्फोट हो जाएगा। पुलिस ने जब विस्फोट कर देने की बात कही तो कहा कि अभी मूड खराब है। इंजीनियर पर गाज गिरना लगभग तय है क्योंकि उन्होनें अपने संपत्ति के ब्योरे में मात्र 65 हजार का जिक्र किया है।

और भी मिल सकती है बेनामी संपत्ति

पुलिस अब मुजफ्फरपुर और पटना निबंधन कार्यालय की मदद से उन जमीनों से संबंधित अन्य जानकारियां प्राप्त करेगी। आशंका जताई जा रही है कि अधीक्षण अभियंता के परिजनों ने कई संपत्ति और उसके दस्तावेज छिपा दिए। क्योंकि, अनिल कुमार के पकड़े जाने के ठीक बाद ड्राइवर ने उनकी पत्नी को मामले की पूरी जानकारी दे दी थी। पुलिस उस विन्दु पर भी छानबीन कर रही है।

दरभंगा में चलता था गुप्त कार्यालय

पूछताछ में जानकारी मिली है कि आरोपी इंजीनियर के दरभंगा स्थित किराए के मकान में गुप्त कार्यालय चलता था। वहां राज्य भर से लोग मिलने आते थे। माना जा रहा है कि टेंडर पास कराने के लिए ठेकेदार वहां पहुंचते थे जिन से मोटी रकम की वसूली होती थी।

मिली जमानत

इस बीच पुलिस ने आरोपी इंजीनियर और उसके ड्राइवर को धारा 41-सी के तहत जमानत दे दिया है। करीब 48 घंटे की पूछताछ के बाद दोनों पटना लौट गए हैं। मुजफ्फरपुर के एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया है कि पुलिस की करवाई जारी है। जांच में अलग-अलग एजेंसियों की मदद ली जा रही है। बता दें कि बीते 28 अगस्त को इंजीनियर अनिल कुमार मुजफ्फरपुर के फकुली ओपी चेक-पॉइंट पर 18 लाख नगद के साथ पकड़े गए थे। बाद की छापेमारी और छानबीन में कुल 67 लाख की संपत्ति बरामद की गई। इंजीनियर अभी तक संपत्ति और रुपये का हिसाब नहीं दे पाए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026