Categories: पटना

उपेंद्र कुशवाहा की दो टूक, बोले- CM नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल, कोई चिढ़ता है तो चिढ़े

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पीएम मैटेरियल बताया है. इसके साथ उन्‍होंने कहा कि मैंने किसी को चिढ़ाने के लिए नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल नहीं कहा है. वह वाकई पीएम मैटेरियल हैं. जबकि इस बात को जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद ने सर्व सहमति से स्वीकार भी किया है. इसके साथ कुशवाहा ने कहा कि भविष्य में नीतीश कुमार देश के लिए बेहतर प्रधानमंत्री हो सकते हैं. हम तो सच्चाई बता रहे हैं कि वह पीएम मैटेरियल हैं. अगर कोई इस बात को लेकर चिढ़ता है तो चिढ़ता रहे. हमें कोई फर्क नहीं पड़ता.

संगठन में फेरबदल पर दिया बड़ा बयान

जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने संगठन में फेरबदल को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने कहा कि संगठन में कुछ ऐसे लोग आ गए हैं जिन्हें पार्टी से कोई लेना देना नहीं है. इन लोगों को सीएम नीतीश कुमार और उनकी विचारधारा से कोई मतलब नहीं है. यह लोग संगठन में इसलिए हैं, ताकि इन्हें व्यक्तिगत लाभ मिल सके. ये लोग बस राजनीति को पेशा समझकर संगठन में आए हैं. इसके साथ उन्‍होंने कहा कि समता पार्टी के समय के पुराने और नए ऊर्जावान साथियों को संगठन में जोड़ने की जरूरत है.

केसी त्‍यागी और ललन सिंह ने कही थी ये बात

इससे पहले बिहार में सत्ताधारी जेडीयू के प्रधान महासचिव और प्रवक्ता केसी त्यागी ने रविवार को कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की योग्यता है, लेकिन वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं. हमारी पार्टी मजबूती के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में है जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. जेडीयू केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी है. वहीं, जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के दावेदार नहीं हैं, लेकिन उनमें वो तमाम गुण और काबिलियत है, जो किसी प्रधानमंत्री के उम्मीदवार में होती है. हालांकि जेडीयू की बैठक के बाद पीएम मैटेरियल को लेकर सवाल पूछने पर नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी इस तरह की बातों में कोई रुचि नहीं है, वो तो बस अपना काम करते हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026