Barharia Siwan News

राशन कार्ड का फार्म जमा करने आए युवक को अंचल गार्ड ने पीटा

परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर गुरुवार को राशनकार्ड का फॉर्म जमा करने आए ग्रामीण के साथ बड़हरिया अंचल गार्ड सह चालक द्वारा मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी पारस सिंह के पुत्र रामजतन कुमार गुरुवार को राशनकार्ड का फॉर्म जमा करने के लिए आरटीपीएस काउंटर पर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक को कार्यालय परिसर में खड़ा किया और काउंटर पर चले गए। तभी अंचल गार्ड सह चालक अपशब्द कहते उनकी बाइक लेकर जाने लगा। जब इसका उन्होंने विरोध किया तो अंचल गार्ड सह सीओ के चालक ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में पीड़ित युवक ने बड़हरिया पुलिस को दिए अपने आवेदन में कहा है कि जब उन्होंने अंचल गार्ड को रोका तो अंचल गार्ड ने कहा कि दो सौ रुपये दो, तभी बाइक छोड़ेंगे, वरना तुम्हारी बाइक थाने पर जाएगी। पैसे देने से इन्कार किया तो अंचलगार्ड ने गाली-गलौज करते मारपीट कर घायल कर दिया। घायल रामजतन का इलाज स्थानीय सीएचसी बड़हरिया में हुआ। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है और जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इधर अंचल गार्ड ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि युवक बाइक रास्ता पर खड़ा किया था जिसे हटा रहा था। इस पर वह उलझ गया और केस करने की धमकी देने लगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026