परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पड़रीया के रहने वाले 13 वर्षीय छात्र के अपहरण की प्राथमिकी परिजनों द्वारा कराई गई है। लापता छात्र विपीन पांडेय है। दर्ज प्राथमिक के अनुसार मंगलवार की सुबह नौ बजे गांव के ही स्कूल में विपीन पढ़ने गया था और चार बजे तक घर वापस नहीं आया तो परिजन खोजबीन करते स्कूल गये तो वहां भी पता नहीं चल पाया। इस संबंध में छात्र के पिता दयाशंकर पांडेय ने बताया कि मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर गांव के ही केश्वर भगत, सोना देवी, अशोक पांडेय व शंभू पांडेय को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि रंजिश को लेकर मेरे पुत्र का अपहरण उक्त लोगों ने किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…