Siwan News

शराबी पति ने पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला

हत्यारे पति को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

सबको सता रही बच्चों के परवरिश की चिंता

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलऊ धोबी टोला गांव में एक शराबी पति ने नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बलऊ के प्यारचंद महतो का पुत्र शैलेंद्र महतो घर पर शराब पीकर आया और आते ही पत्नी से उलझ गया। तू-तू, मैं-मैं से बात मारपीट तक पहुंच गई और उसने मारपीट कर अपनी पत्नी अनीता को मार डाला। अनीता की मौत होने पर ग्रामीणों और मुखिया सुनील सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। लोगों ने हत्यारे शराबी पति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। कोई मारपीट किये जाने से मौत का कारण बता रहा है तो कोई मारपीट से आजिज आकर जहर खाकर आत्महत्या किये जाने की बात कर रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या हुई है या आजिज आकर अनीता ने आत्महत्या कर ली। इसका खुलासा हो पायेगा।

कैसे होगा बच्चों का गुजारा

मृतका अनिता देवी के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनकी जिंदगी कैसे संवरेगी, लोगों के जेहन में यह सवाल कौंध रहा है। बाप शराबी है, जिसे पत्नी की हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दूसरी ओर उसकी मां अपने पति के जुल्म के कारण इस दुनिया को छोड़ बसी। उसके 10 वर्षीय पुत्र राहुल और 7 वर्षीय पुत्र राजा का पालन पोषण कैसे होगा। लोगों को इसकी चिंता सता रही है। मृतका का पुत्र अपने पिता को अपनी मां का हत्यारा बता रहा है। उस दोनों की चीत्कार सुन लोगों की आंखों में आंसू भर जा रहे हैं। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर आरोपित को घटना स्थल से गिरप्तार कर जेल भेज दिया है। मालूम हो कि शैलेन्द्र महतो काफी दिनों से अपने पत्नी के साथ मारपीट किया करता था, जिसके कारण अनिता ज्यादातर अपने भाई के घर ही रहा करती थी, जो हाल ही में अपने ससुराल आई हुई थी।

सुनसान पड़ा झोपड़ी नुमा घर
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026