पटना: बिहार SVU की टीम आज आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बिहार पुलिस भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक इंजीनियर अरुण कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अब तक इंजीनियर के पास जितनी संपत्ति का खुलासा हुआ है। उसे देखने के बाद जांच अधिकारी भी हैरान हैं कि कैसे पुलिस अधिकारियों के नाक के नीचे एक इंजीनियर करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित कर रहा था। लेकिन एक चूक ने उन्हें जांच अधिकारियों के सामने ला दिया।
राजगीर में पुलिस भवन निर्माण विभाग में ईई के पोस्ट पर कार्यरत अरुण कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले के रहने वाले हैं। लेकिन उनका पूरा परिवार झारखंड के देवघर में रहता है। जहां ईई ने अपने परिवार के लिए आलीशान कोठी का निर्माण करवाया है। बताया जा रहा है इस कोठी के निर्माण में खूब पैसा खर्च किया, जो लगभग दो करोड़ के आसपास है। उन्होंने झारखंड के देवघर में आलीशान घर बनवाया है। देवघर घर पर ही उनका परिवार रहता है। फिलहाल, इस घर पर छापेमारी चल रही है। जहां से अब तक ढाई लाख नगद, साथ-साथ लाखों रुपए की ज्वेलरी बरामद हुई है। साथ ही कई जमीन के कागजात मिले हैं। इसके साथ ही राजगीर में भी जांच टीम पहुंची है।
बताया गया कि कुछ समय पहले अरुण कुमार सिंह ने देवघर स्थित आवास से अपनी बेटी की शादी की। इस दौरान शादी पर खूब पैसा खर्च किया। लेकिन, बेटी की शादी में वैभव का प्रदर्शन कार्यपालक अभियंता के लिए मुसीबत बन गई। इसके बाद वे सबकी नजरों में चढ़ गए। जिसके बाद उनकी संपत्ति की जांच शुरू हो गई तो कई मामले सामने लगे। बीते गुरुवार को दर्ज एफआईआर में उन पर आय से 75 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने की बात कही गयी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…