Categories: पटना

ट्रेन में महिला सिपाही से राइफल छीनने का प्रयास, शराब के नशे में बदसलूकी

पटना: मुजफ्फरपुर जंक्शन से गुरुवार शाम अवध असम एक्सप्रेस खुलने के बाद एसी बोगी में एस्कॉर्ट कर रही महिला सिपाही से रायफल छीनने का प्रयास किया गया। सफल नहीं होने पर मैगजीन निकालकर आरोपित युवक ने पॉकेट में डाल लिया। इसके बाद महिला सिपाही आरोपित से भिड़ गई। घटना मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के तुर्की स्टेशन के समीप की है, जहां ट्रेन अपनी पूरी रफ्तार में थी। इसी दौरान ट्रेन की एसी बोगी में यात्री ने घटना को अंजाम दिया।

बताया गया कि आरोपित युवक शराब के नशे में धुत था। उसने महिला एस्कॉर्ट पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की। जब महिला पुलिसकर्मी ने विरोध किया तो उसका हथियार छीनने का प्रयास किया। मैगजीन भी ले लिया। यह देख महिला पुलिसकर्मी उससे भिड़ गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। वहीं, एस्कॉर्ट का नेतृत्व कर रहे एएसआई जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपित को किसी तरह काबू में कर गिरफ्तार कर लिया। युवक सेना का जवान बताया जा रहा है। गिरफ्तार युवक को हाजीपुर जीआरपी के हवाले किया गया है।

बी वन बोगी के 35 नंबर सीट पर युवक यात्रा कर रहा था। वह सीट पर बैठ कर शराब का सेवन कर रहा था। महिला पुलिसकर्मी ड‍्यूटी के दौरान बोगी में गश्ती कर रही थी। इसी बीच वह पुलिसकर्मी को देख पीछे पीछे जाने लगा। पुलिसकर्मी को शक हुआ कि शराब की बदबू आ रही तो उसने पूछताछ की। इसमें वह बक झक करने लगा। विरोध करने पर उसने हथियार छीनने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे एसएसआई जितेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से उसकी गिरफ्तारी की गयी।

जीआरपी थानेदार दिनेश कुमार साहू ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह शराब के नशे में था। इधर, एस्कॉर्ट टीम ने आरोपित की सीट से एक ट्रॉली बैग व एक बैग बरामद किया है। एक शराब की खाली बोतल व एक आधी भरी बोतल भी बरामद की। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि आरोपित अपने बर्थ पर बैठकर शराब का सेवन कर रहा था। शराब पीने के बाद वह बाथरूम की ओर गया था। इसके बाद वह महिला पुलिसकर्मी से झगड़ा कर बदसलूकी करने लगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026