Categories: पटना

मुजफ्फरपुर में बॉयलर ब्लास्ट में मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख रूपये….CM नीतीश ने जारी किया आदेश

मुजफ्फरपुर: जिले के बेला इंडस्ट्रियल एरिया में आज सुबह हुए बॉयलर ब्लास्ट के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा राशि देने का त्वरित ऐलान कर दिया गया है। इस घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दु:ख की इस घड़ी में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायलों का समुचित इलाज करने का निर्देश दिया है। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। इस घटना की जांच के लिए पटना से अधिकारियों की टीम भेजी जा रही है। जो घटना की जिम्मेदारी निर्धारित करेगी। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीँ इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने पूरी कमान संभाल ली है। डीएम व एसएसपी स्वयं एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए आदेश जारी कर दिया है। जबकि लगातार निकल रही लाशों से इलाके में हड़कंप सा मच गया है। चारों ओर चीख पुकार मच गया है। हालांकि प्रशासन के द्वारा अभी तक इस जगह घटना के जांच के कोई आदेश अभी तक निर्गत नहीं किए गए हैं। लेकिन प्रशासन मृतकों एवं घायलों को पूरी मुस्तैदी के साथ अस्पताल पहुंचाने एवं अन्य जरूरी सुविधाएं प्रदान करने के लिए तत्पर दिख रही है।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024