Categories: पटना

बिहार में कोरोना का बड़ा विस्फोट….एक जिले में मिले एक साथ 11 मरीज….

पटना: तीसरी लहर की आशंका के बीच बिहार में एक बार फिर से करोना का बड़ा विस्फोट हुआ है. संक्रमण का यह ताजा मामला मुंगेर जिले से सामने आया है. आपको बता दें कि साल 2020 में जब बिहार के अंदर पहली लहर की शुरुआत हुई थी तो मुंगेर में ही सबसे पहले संक्रमित पाए गए थे।

मुंगेर में बड़ी तादाद में कोरोना वायरस मिलने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी. अब एक बार फिर मुंगेर में एक साथ 11 संक्रमितों की पहचान की गई है।

खबर है कि मरीजों में BMP के जवान, महिला और बच्चे शामिल हैं. यह जानकारी सिविल सर्जन ने दी है. सर्जन ने लोगों से गाइडलाइन पालन करने की अपील की है. मुंगेर में पिछले दो दिन से कोरोना जांच में जो मामले सामने आये उनमें एक-दो संक्रमित मिल रहे थे. पर आज अचानक ग्राफ बढ़ने से डर बढ़ गया है. तीसरी लहर की आहट के बीच यह आंकड़ा डराने वाला है।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान छह जिलों में 10 नये कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं. सर्वाधिक चार नये संक्रमित पटना जिले में पाये गये हैं. इसके अलावा वैशाली जिले में दो, गया जिले में एक, मुंगेर जिले में एक, बेगूसराय जिले में एक और शेखपुरा जिले में एक नये संक्रमित शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026