बड़हरिया में 107 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद

मतदान को ले दिव्यांग व वृद्ध मतदाता में भी दिखा उत्साह

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया में कड़ी चौकसी के बीच नगर निकाय का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। इस दौरान मुख्य पार्षद पद के लिए नौ, उप मुख्य पार्षद के लिए 12 तथा वार्ड पार्षद के लिए 86 समेत कुल 107 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया। इस दौरान जानकारी के अनुसार 63.7 प्रतिशत मतदान हुआ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए पदाधिकारियों की गाड़ी विभिन्न मतदान केंद्रों पर दौड़ती रही। बड़हरिया नगर पंचायत चुनाव में 19 बूथ बनाए गए हैं इसमें 13 मुख्य एवं छह सहायक बूथ शामिल था।

मतदान को ले दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं में भी दिखा उत्साह :

नगर पंचायत चुनाव में मतदान के लिए विभिन्न बूथों पर जहां महिलाओं की लंबी कतार देखी गई वहींं दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं में मतदान के लिए काफी उत्साह देखा गया। दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाता अपने स्वजनों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंच मनपसंद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। वहीं महिलाएं भी अपने घरों में सब काम छोड़ पहले मतदान के लिए अपने नजदीक के मतदान केंद्रों पर पहुंच मतदान के लिए कतार में खड़े हो गई तथा अपनी बारी आने पर मतदान कर घर को लौटी। उनका कहना था कि भोजन तो रोज बनना ही लेकिन मतदान का मौका कभी-कभी मिलता है। वहीं मतदान को शांतिपूर्ण कराने के लिए एसडीओ रामबाबू बैठा, बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, राजस्व पदाधिकारी कृष्ण कुमार मांझी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी सभी बूथों पर जांच करते नजर आए। इधर वरीय उप समाहर्ता वृष भानु कुमारी चंद्रा, सीओ अनिल श्रीवास्तव,जीबी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार,थानाध्यक्ष पंकज कुमार, जेएसएस कृष्णा कुमार मांझी, एएसआइ राजकुमार भी मतदान की हर गतिविधि की जानकारी लेते रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024