हसनपुरा में कड़ी चौकसी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में हुआ मतदान

परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा नगर पंचायत हसनपुरा के 19 वार्डों के 33 बूथों पर रविवार को प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हो गया। इस प्रकार मुख्य पार्षद के 10, उपमुख्य पार्षद के 15 तथा 19 वार्ड पार्षद के 138 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया। इस दौरान कहीं से कोई अपि्रय घटना की सूचना नहीं रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार बढ़ती गई। जानकारी के अनुसार पूर्वाह्न नौ 9 बजे तक 11.47 प्रतिशत, 11 बजे तक 26.14 प्रतिशत, एक बजे तक 39.64 प्रतिशत, तीन बजे तक 53.54 प्रतिशत मतदान हुआ था।

हसनपुरा नगर पंचायत चुनाव के आब्जर्बर अनिल कुमार सिंह, इंजीनियर राजू कुमार व रिटर्निंग आफिसर राकेश कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी सह असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर राजेश्वर राम, सीओ प्रभात कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर, इंस्पेक्टर मनीष कुमार साह सहित आधा दर्जन थाने की पुलिस पदाधिकारी सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस तैनाते थे। 33 बूथों पर 99 ईवीएम से चुनाव कराया गया। इस दौरान कहीं भी ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली थी।

हालांकि 164 ईवीएम को रिज़र्व में रखा गया था ताकि चुनाव के समय कोई ईवीएम में किसी तरह की समस्या न हो। वहीं पीसीसीपी 16 तथा उनके सहयोगियों में 16 दंडाधिकारी भी तैनात थे। बता दें कि हसनपुरा नगर पंचायत के लिए 19 वार्डों में वार्ड पार्षद 138, मुख्य पार्षद 10 व उप पार्षद 15 प्रत्याशी का भाग्य ईवीएम में बंद होकर सिवान डायट में भेजा गया। जहां 20 दिसम्बर को मतगणना की जानी है। वहीं पुलिस द्वारा चुनाव के दौरान किसी की गिरफ्तारी नही की गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026